Header Ads

Header ADS

श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक पर स्थापित हुई विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, सीएम यादव ने की थी भेंट

 


वाराणसी। 

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी विधिवत स्थापित कर दी गई है। आकर्षण का नया केंद्र बनी यह लगभग दस फीट ऊंची और आयताकार घड़ी सनातन परंपराओं और हिंदू नववर्ष आधारित वैदिक कालगणना पद्धति पर आधारित है। इस विशिष्ट घड़ी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया था।  विशिष्ट घड़ी सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक समय की गणना करती है, जिसमें कुल 30 मुहूर्त होते हैं। घड़ी न केवल सामान्य समय, बल्कि पंचांग, शुभ मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, तापमान, आर्द्रता और हवा की गति जैसी जानकारियां भी प्रदर्शित करती है। साथ ही, यह भारतीय मानक समय (आईएसटी) और ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) के साथ वैदिक समय भी दर्शाती है। इस घड़ी से जुड़ा एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है, जो 189 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें सात हजार वर्षों से अधिक के पंचांग का डेटा संकलित है।

No comments

Powered by Blogger.