Header Ads

Header ADS

रविवार को देश में 51 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर्स की हुई डिलीवरी: केंद्र


 नई दिल्ली 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में 51 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर्स की डिलीवरी हुई है और देश में किसी भी वितरक एजेंसी पर गैस की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मंत्रालय ने कहा कि कुल बुकिंग में ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर की हिस्सेदारी बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई है।

वितरक स्तर पर हेराफेरी को रोकने के लिए, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी 90 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो कि मध्य पूर्व में तनाव से पहले फरवरी में 53 प्रतिशत की थी। साथ ही, मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने और आवश्यक होने पर ही वितरकों के पास जाने की सलाह दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को करीब 90,000 पांच किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर्स की बिक्री की गई है और 23 मार्च से अब तक 6.6 लाख एलपीजी सिलेंडर्स की बिक्री हो चुकी है।

No comments

Powered by Blogger.