Header Ads

Header ADS

एमडी ड्रग्स सहित दो गिरफ्तार, 25 लाख का माल पकड़ाया

 


आगर मालवा। 

आगरमालवा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एम.डी. ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार एवं मोबाइल सहित कुल 25 लाख 30 हजार का माल भी जब्त किया गया है।  रविवार को  जिले की बड़ौद की ओर से एक सिल्वर रंग की बलेनो कार क्रमांक आरजे-17-सीबी-9871 में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स लेकर आगरमालवा की ओर आ रहे थे । सूचना पर तलाशी के दौरान आरोपी प्रधानसिंह सोंधिया पुत्र गोवर्धनसिंह सोंधिया तथा नरेंद्रसिंह सोंधिया पुत्र लालसिंह सोंधिया दोनो निवासी ग्राम जयसिंहपुरा, पुलिस थाना बड़ौद जिला आगरमालवा के कब्जे से एक पारदर्शी पॉलिथीन में रखी 148 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी पुष्टि नारकोटिक्स टेस्ट किट से की गई। साथ ही वाहन एवं आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

No comments

Powered by Blogger.