उज्जैन, ग्वालियर और अमरकंटक विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्त
भोपाल ।
मध्यप्रदेश सरकार ने निगम मंडलों में अहम नियुक्तियां करते हुए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेशों में अमरकंटक, उज्जैन और ग्वालियर के विकास प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार अमरकंटक विकास प्राधिकरण में राजेंद्र भारती, उज्जैन विकास प्राधिकरण में रवि सोलंकी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण में मधुसूदन भदौरिया और ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में अशोक शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार ने यह नियुक्तियां मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के तहत की हैं।
ग्वालियर विकास प्राधिकरण में मधुसूदन भदौरिया को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां भी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। उज्जैन विकास प्राधिकरण में रवि सोलंकी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ उपाध्यक्ष और सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें मुकेश यादव, रवि वर्मा, विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा, सुशीला जाटवा और दुर्गा बिल्लौटिया शामिल हैं।
महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक के प्रशासक बने
महेंद्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक के प्रशासक के पद पर नियुक्त किया गया है। रविवार को इसके आदेश जारी किए गए है। यादव बड़ागॉव सोसाइटी के सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई 2025 से प्रमुख सचिव सहकारिता डी.पी.आहूजा इस पद पर पदस्थ थे.
.jpg)
No comments