Header Ads

Header ADS

बिहार में अतिक्रमण को लेकर सीएम सख्त, प्रशासन ने तोड़ी उनके घर की सीढ़ी

 


पटना। 

बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के सीएम सम्राट चौधरी सख्त आदेश के बीच मुंगेर के तारापुर में मुख्यमंत्री के घर की सीढ़ी को भी प्रशासन ने तोड़ा है। इस पर चौधरी ने तारापुर में लोगों को संबोधित करते हुए इसके बारे में बताया. सम्राट ने कहा एक सप्ताह पहले मुझे रिपोर्ट मिली कि तारापुर में जहां मेरा घर है… मेरे घर की सीढ़ी को भी प्रशासन तोड़ने का काम कर रहा है, इसलिए किसी की भी जमीन निजी है तब तो कोई दिक्कत नहीं है… यदि सरकारी जमीन पर घर बना है तो उसको ध्वस्त होना ही होगा. उसको कोई बचा नहीं सकता है. क्योंकि सुंदर बिहार बनाना है… विकसित बिहार बनाना है." 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे पहली बार तारापुर से विधायक बने और पहली बार में ही मुख्यमंत्री बनने का उन्हें अवसर मिला, ये उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है और वे अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आए हैं.

No comments

Powered by Blogger.