Header Ads

Header ADS

शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान

 


चंडीगढ़।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे हैं, जहां वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर वह 2 साल की बेटी नियामत कोर भी पहुंची । उनके आगमन के चलते कड़ी सुरक्षा की गई। घर के आसपास पुलिस पहरा है तो वही आम लोगों को भी इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है। 

भगवंत मान अपनी शादी के तीन साल नौ महीने बाद शादी के बाद की पारंपरिक रस्में (फेरे) निभाने पहुंचे. वह अपने ससुराल में करीब दो घंटे रुके, इस दौरान उन्होंने दोपहर का खाना भी खाया. इसके बाद, मान अपनी पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर गए. हाल ही में मान के ससुर के भाई (चाचा ससुर) हरपाल सिंह का निधन हो गया था; मान परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे. वहां वह आधे घंटे रुके और फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए.

No comments

Powered by Blogger.