Header Ads

Header ADS

प. बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर बड़ा विवाद, अधिकारियों को बंधक बनाया

 


नई दिल्ली 

प. बंगाल के मालदा जिले में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। गुस्साए लोगों ने 7 न्यायिक अधिकारियों को करीब 9 घंटे तक बंधक बना लिया। इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताते हुए इसे बेहद निंदनीय बताया है।

 यह घटना मालदा के कालियाचक इलाके में हुई, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण के काम में लगे न्यायिक अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। इनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं। अधिकारियों को दोपहर से लेकर देर रात तक रोके रखा गया। करीब रात 1 बजे पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़ी टीम मौके पर पहुंची और सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम हटाए जाने के बाद इलाके में भारी विरोध शुरू हो गया। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने मौके पर मौजूद न्यायिक अधिकारियों को घेर लिया और उन्हें जाने नहीं दिया। ये अधिकारी चुनाव से पहले मतदाता सूची के काम को समय पर पूरा करने में जुटे थे। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है, इसलिए यह प्रक्रिया तेजी से चल रही थी।

No comments

Powered by Blogger.