Header Ads

Header ADS

राघव चड्ढा को लेकर आप नेताओं में बयानबाजी , जमकर चले सियासी तीर

 


नई दिल्ली 

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सदन में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर पहली बार खुलकर बोला और अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। शुक्रवार को पद से हटाए गए सांसद ने सुबह 10 बजे अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

इसके साथ ही अपने वीडियो में कहा, जब भी मैं इस देश की जनता की बात करता हूं, जैसे एयरपोर्ट पर महंगा खाना, डिलीवरी राइडर्स की जोमैटो-ब्लिंकिट से परेशानी, उनके खाने में चीजें मिलाना, टोल प्लाजा लूट, बैंक चार्जेस की लूट, कंटेंट क्रिएटर्स पर मिडिल क्लास का टैक्स बोझ, टेलीकॉम कंपनियां 12 महीने में 13 बार रिचार्ज करा सकती हैं, डेटा रोलओवर न दें, रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद कर दें, ये सारे मुद्दे मैंने सदन में उठा

इसके बाद आम आदमी पार्टी के कई नेता पार्टी के बचाव में उतरे हैं। ‘आप’ पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए राघव चड्ढा पर पार्टी लाइन से हटकर मुद्दे उठाने और अहम मुद्दों पर चुप्पी साधने के आरोप लगाए।

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने हाल ही में राघव चड्ढा पर तीखा हमला किया. जब उनसे सवाल किया गया कि क्या राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल होंगे, तो मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर है. इस SOP के तहत पार्टी नेताओं को धमकाती, डराती और प्रलोभन देती है. कई विपक्षी नेता डर, दबाव या प्रलोभन में आकर बीजेपी का दामन थाम लेते हैं. शायद यही कुछ राघव चड्ढा के साथ भी हो रहा है.

No comments

Powered by Blogger.