Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही चुनावी मैदान में उतरेगी।
एक इंटरव्यू के दौरान जब 2027 के चुनाव में चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो नितिन नवीन ने कहा कि हम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं तो निश्चित रूप से चेहरे वही होंगे। इस बयान से साफ हो गया है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में नेतृत्व को लेकर किसी तरह का प्रयोग करने के मूड में नहीं है और पार्टी मौजूदा चेहरे पर ही भरोसा जताएगी।
No comments