मुख्यमंत्री मान ने बस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया
चंडीगढ़।
गौरतलब है कि हाल ही में फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना इलाके के पास मेन माजरी गांव में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पलट गई थी। यह हादसा रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुआ, जिसमें 35 से 40 लोग सवार बताए जा रहे थे। दुर्घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और हृदय विदारक हादसा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
.jpg)
No comments