Header Ads

Header ADS

सिंगरौली बैंक डकैती का मास्टरमाइंड बिहार में गिरफ्तार, 15 लाख नकद और सोना बरामद

 


भोपाल। 

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बैंक डकैती के एक आरोपी को 15 लाख 72 हजार रुपये नगद तथा 61 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाल बिगहा का निवासी है, जिसकी पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। इस कांड में पांच आरोपी शामिल हैं। इन लोगों ने लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 20 लाख रुपये से अधिक की नकद पर हाथ साफ किया है।

घटना में शामिल चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।रेलवे और पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय है। सीमावर्ती इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।सभी संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द पूरे गैंग के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.