Header Ads

Header ADS

बंगाल में पीएम मोदी अचानक एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके, 10 रुपए का झालमुड़ी बनवाया

 


कोलकाता। 

रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की ताबड़तोड़ रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला. बंगाल में झाड़ग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद चॉपर की ओर जाते समय पीएम मोदी अचानक एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके. उन्होंने वहां 10 रुपए का झालमुड़ी बनवाया. पीएम मोदी ने वहां मौजूद बच्चों को झालमुड़ी खिलाया साथ ही खुद भी झालमुड़ी का आनंद लेते नजर आए. इस दौरान झालमुड़ी के दुकानदार से बातचीत में पीएम मोदी ने एक मजेदार पंच मारा. दुकानदार के यह पूछने पर कि आप प्याज खाते हैं... पीएम मोदी ने कहा- हां, प्याज खाते हैं... दिमाग नहीं खाते बस.

पीएम मोदी के शेयर किए गए वीडियो में दिखी बातचीत

दरअसल पीएम मोदी और दुकानदार के बीच बातचीत का एक वीडियो पीएम मोदी ने एक्स पर भी साझा किया है. इस वीडियो में झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचते ही पीएम मोदी यह कहते हैं, भाई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ. फिर पीएम मोदी पूछते हैं कितने का होता है आपका झालमुड़ी. इस पर दुकानदार कहता है 5 रुपए. फिर पीएम मोदी यह कहते हैं कि अच्छा वाला कितने का है. इस पर दुकानदार कहता है कि 10-20. इस पर पीएम मोदी दुकानदार से कहते हैं जो भी है बना दो. 

No comments

Powered by Blogger.