Header Ads

Header ADS

होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश में परीक्षा केंद्र आवंटित


 लखनऊ।

 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए हैं। 41,424 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए 25,26 व 27 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसे लेकर भर्ती बोर्ड ने जिला पर्ची भी जारी कर दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि परीक्षा से तीन दिन पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी वहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

No comments

Powered by Blogger.