राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रामनवमी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राम को सत्य और पराक्रम का संगम बताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार हमें न्याय, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि धैर्य, त्याग और न्यायप्रियता के प्रतीक भगवान राम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए न्याय, सत्य और अटूट मर्यादा का सर्वोच्च आदर्श है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने दृढ़ संकल्प के साथ अनाचार का विरोध करने और जीवन की कठिनाईयों का साहस से सामना करने की प्रेरणा दी।
.jpg)
No comments