बिहार : रेरा की नई वेबसाइट लॉन्च, मोबाइल पर एक क्लिक में खुलेगी
पटना।
बिहार भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने राज्य के रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता लाने के लिए एक बड़ा धमाका किया है. रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह और नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने संयुक्त रूप से रेरा की नई वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है. इस नई वेबसाइट को खास तौर पर आम लोगों और घर खरीदारों की सहूलियत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
नई वेबसाइट की सबसे बड़ी खूबी इसका मोबाइल फ्रेंडली होना है. अक्सर सरकारी वेबसाइटें फोन पर ठीक से नहीं खुलती थीं, लेकिन ‘रेरा 2.0’ को इस तरह विकसित किया गया है कि यह किसी ऐप की तरह स्मूथ चलती है.अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के अनुसार, वेबसाइट का लेआउट ऐसा है कि जरूरी सूचनाएं पाने के लिए अब यूजर को बार-बार सर्च नहीं करना पड़ेगा.होम पेज पर ही निबंधित प्रोजेक्ट्स की सूची, प्रमोटरों की रैंकिंग और रजिस्टर्ड एजेंटों का पूरा ब्यौरा दिया गया है. इससे खरीदार यह तय कर सकेंगे कि उनका पैसा सुरक्षित हाथों में है या नहीं
.jpg)
No comments