छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सली समाप्त होने वाले हैं: गृहमंत्री विजय शर्मा
रायपुर।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की थी. पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ में कई बड़े कैडर्स ने सरेंडर किया है. इनमें सरकार की पुनर्वास नीति ने अहम योगदान निभाया है. अब इससे पहले ही छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ी बात कही है.
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब बस्तर में डीकेएस स्तर का कोई नक्सली नहीं बचा है. आर्म्स कैडर कम हुआ है. नियत समय तक पूरा बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होगा. छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सली समाप्त होने वाले हैं. बस्तर 96 प्रतिशत नक्सल मुक्त हो गया और अब कुछ ही संख्या में नक्सली बचे हैं.
.jpg)
No comments