दिग्विजय सिंह श्रीरामलला के शरण में अयोध्या पहुंचे
अयोध्या।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के दिन गुरुवार को श्रीरामलला के शरण में अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर मे भगवान रामलला का दर्शन-पूजन किया और साथ ही हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका। उन्होंने रामनवमी के दिन अयोध्या आने को अपना सौभाग्य बताया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण में 1 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग दिया है। उल्लेखनीय है कि राममंदिर निर्माण को लेकर सबसे अधिक सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं।
.jpg)
No comments