Header Ads

Header ADS

प्रधानमंत्री की मिमिक्री पर शिक्षक निलंबित , उमंग ने की आलोचना

 


भोपाल। 

शिवपुरी जिले में एक शिक्षक को प्रधानमंत्री की मिमिक्री करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करना महंगा पड़ गया। मामला सामने आने के बाद भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की शिकायत पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक साकेत पुरोहित ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। इधर शिक्षक के  निलंबन की मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आलोचना की है। उमंग  कि जब प्रदेश की जनता महंगी गैस, पेट्रोल-डीजल और बढ़ती महंगाई से परेशान है, तब जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय एक शिक्षक को सस्पेंड करना सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है।

No comments

Powered by Blogger.