नरेंद्र मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। असम के गुवाहाटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई है। सरकार की ओर से 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम रकम सीधे किसानों के खातों में भेजी गई है, जो धीरे-धीरे सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है।
अगर आप भी इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं, तो जल्द ही आपके बैंक खाते में 22वीं किस्त के 2000 रुपये जमा हो जाएंगे। आमतौर पर पैसा क्रेडिट होते ही बैंक की तरफ से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक अलर्ट मैसेज भेज दिया जाता है। हालांकि, अगर आपको मैसेज नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सीधे अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक करके इसका पता लगा सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी करवाना और फार्मर आईडी का बना होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनका पैसा सुरक्षित उनके खाते में पहुंच जाएगा।
.jpg)
No comments