दो अधिकारियों की हत्या की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त
लखनऊ।
बदायूं में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए बरेली मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह एसआईटी पूरे मामले की गहनता से जांच कर सच्चाई सामने लाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, इसके बावजूद यदि जांच में किसी बड़ी साजिश या अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो प्रदेश सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
No comments