Header Ads

Header ADS

मध्यप्रदेश पुलिस को तीन राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड , नशे से दूरी है जरूरी” अभियान की सराहना


भोपाल। 

मध्यप्रदेश पुलिस को जन-जागरूकता, डिजिटल गवर्नेंस एवं साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचार एवं प्रभावी कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 106वें स्कॉच समिट 2026 में मध्यप्रदेश पुलिस को तीन प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस को  “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान, डिजिटल गवर्नेंस एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए विकसित  सामान आदि एवं भोपाल पुलिस द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम एवं अन्वेषण में किए गए नवाचार, तकनीकी सुदृढ़ीकरण एवं परिणामोन्मुख कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।


 पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान को नशीले पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं युवाओं को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक प्रदेशभर में संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत बैनर-पोस्टर, एफएम रेडियो, डिजिटल मीडिया, ई-शपथ, रैली, नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान एवं परामर्श शिविर जैसे विविध माध्यमों से व्यापक जागरूकता फैलाई गई। अभियान के दौरान कुल 15,143 कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 22.29 लाख नागरिकों एवं विद्यार्थियों तक प्रभावी संदेश पहुंचाया गया।

डिजिटल गवर्नेंस एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए विकसित “eSummon/Warrant Module – A Key Reform in Criminal Justice System” परियोजना को भी SKOCH Award से सम्मानित किया गया।  इस परियोजना ने आपराधिक न्याय प्रणाली में न्यायालय एवं पुलिस के मध्य समन/वारंट प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल, त्वरित एवं पारदर्शी बनाकर एक महत्वपूर्ण सुधार स्थापित किया है। इसके माध्यम से समन / वारंट की तामील में होने वाली विलंबता में उल्लेखनीय कमी आई है

इसके अतिरिक्त, पुलिस कमिश्नरेट भोपाल को “Prevention and Detection of Cyber Crime” परियोजना के लिए Police and Safety श्रेणी में SKOCH Award प्रदान किया गया। वर्ष 2024-25 के दौरान सभी 37 थानों में साइबर हेल्प डेस्क एवं तकनीकी सेल की स्थापना, 779 पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण, 24×7 साइबर पेट्रोलिंग, राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स (NCCRP, JMIS, CEIR) का प्रभावी उपयोग एवं “Investigation Camp” प्लेटफॉर्म का विकास इस सफलता के प्रमुख आधार रहे।

No comments

Powered by Blogger.