वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन, सीएम होंगे शामिल
भोपाल, ।
मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 31 मार्च को “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। सम्मेलन के माध्यम से अंतरराज्यीय सहयोग को एक ठोस, परिणामोन्मुख और वैश्विक दृष्टि से जोड़ने की दिशा में निर्णायक पहल की जाएगी । यह सम्मेलन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत संवाद के साथ ही ओडीओपी, जीआई टैग, पारंपरिक शिल्प, निर्यात योग्य उत्पादों, निवेश और पर्यटन को एकीकृत करते हुए एक व्यापक आर्थिक इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में कार्य करेगा।सीएम के कार्यक्रम की शुरुआत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां क्राउड फ्लो डिजाइन, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्री प्रबंधन प्रणालियों का गहन अवलोकन किया जाएगा।
.jpg)
No comments