प्रधानमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, युवाओं के भविष्य को उड़ान देने वाला
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह उद्घाटन वे नहीं कर रहे हैं, बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित जनता कर रही है। यह एयरपोर्ट युवाओं के भविष्य को उड़ान देने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद जनता से मोबाइल फोन की फ्लैस लाइट जाने का अनुरोध करते हुए कहा, “मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। मैं चाहता हूं कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग करें। इसलिए आप अपने मोबाइल फोन निकालकर फ्लैस लाइट जलाएं और इसका उद्घाटन करें। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित समर्थकों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम ‘विकसित यूपी-विकसित भारत’ अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक हो गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं, जिनमें एक यह कि एयरपोर्ट के शिलान्यास करने का अवसर मुझे मिला था और उद्घाटन का सौभाग्य भी मिला है।
योगी ने बताया ऐतिहासिक क्षण
.jpg)
No comments