पहली कृषि कैबिनेट बैठक निमाड़ के आदिवासी जिले बड़वानी में
भोपाल।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की सोमवार को पहली कृषि कैबिनेट बैठक निमाड़ के आदिवासी जिले बड़वानी में होने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत सभी विभागों के मंत्री शामिल होंगे। बड़वानी के आदिवासी बहुल नागलवाड़ी गांव में होने वाली इस कैबिनेट बैठक प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री जुलवानिया में आयोजित भगोरिया उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई जनहितकारी योजनाओं की घोषणा भी की जा सकती है।
.jpg)
No comments