Header Ads

Header ADS

बिहार: संविदागत कर्मियों के लिए 10 प्रतिशत मासिक प्रोत्साहन राशि देने का आदेश जारी

 


पटना। 

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदागत कर्मियों के लिए 10 प्रतिशत मासिक प्रोत्साहन राशि देने का आदेश जारी किया है। यह प्रोत्साहन राशि 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा।

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति का कहना है कि राज्य स्तर से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर तक एनएचएम के तहत संविदा पर कार्यरत सभी कर्मियों और पदाधिकारियों को उनके 1 सितंबर 2025 के आहरित मानदेय के आधार पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि प्रत्येक माह नियत रहेगी। 31 अगस्त 2025 के बाद नियुक्त नए कर्मियों को भी उनके एंट्री लेवल मानदेय पर यह लाभ मिलेगा।

No comments

Powered by Blogger.