Header Ads

Header ADS

मध्य प्रदेश शासन ने होली पर दो दिन अवकाश किया घोषित

 


भोपाल। 

मध्य प्रदेश शासन ने प्रदेश में दो दिन का होली अवकाश घोषित किया है। दरअसल सोमवार को होलिका दहन को देखते हुए पूर्व में प्रदेश शासन ने तीन मार्च मंगलवार को  अवकाश घोषित किया था। इस बार तीन मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान सूतक काल लागू रहता है, और इस अवधि में उत्सव नहीं मनाया जाता है। इसलिए इस साल होली का रंगोत्सव चार मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। इसे देखते हुए शासन ने चार मार्च बुधवार को भी अवकाश घोषित किया है। 

No comments

Powered by Blogger.