Header Ads

Header ADS

ऊर्जा की घरेलू जरूरत पहली प्राथमिकता, कई देशों से हो रहा संपर्क - विदेश मंत्रालय

  


नई दिल्ली। 

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मौजूदा हालात में ऊर्जा आपूर्ति और शिपिंग रूट प्रभावित हुए हैं, जिससे एलपीजी की उपलब्धता चिंता का विषय बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार सबसे पहले घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है और आम लोगों की आवश्यकताओं को हर हाल में पूरा किया जाएगा। हाल ही में आए दो एलपीजी टैंकरों से आपूर्ति में कुछ राहत मिली है, लेकिन स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

जायसवाल ने बताया कि भारत के शीर्ष नेता लगातार विभिन्न देशों के नेताओं के संपर्क में हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुवैत के क्राउन प्रिंस के बीच बातचीत हुई, जिसमें क्षेत्रीय हालात पर चिंता जताई गई। भारत ने कूटनीति के जरिए हालात को संभालने और अपने हितों की रक्षा करने की दिशा में काम जारी रखा है।

No comments

Powered by Blogger.