Header Ads

Header ADS

निवेश बढ़ाने सीएम 21 को जयपुर में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे

 


भोपाल। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मार्च को जयपुर में “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश” में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे, जहां वे मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों, नई औद्योगिक नीतियों और बेहतर अधोसंरचना की जानकारी देते हुए निवेशकों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे। सत्र में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, नवकरणीय ऊर्जा, माइनिंग एवं मिनरल्स तथा पर्यटन से जुड़े उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।  मुख्यमंत्री चयनित निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे।  

No comments

Powered by Blogger.