समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर और बांका पहुंचे सीएम नीतीश
पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में बांका जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका जिला के अंतर्गत समृद्धि यात्रा के दौरान 575 लाख रुपये लागत की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया स्थित नवनिर्मित भवन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के पश्चात् नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे रूम, नमूना संग्रह केंद्र, ई०सी०जी० रूम एवं आपातकालीन केंद्र सहित अन्य भागों का निरीक्षण कर चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इसी परिसर से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर बांका जिले के लिए 118 करोड़ रुपये की लागत से 278 योजनाओं का उद्घाटन एवं 591 करोड़ रुपये की लागत से 219 योजनाओं का शिलान्यास किया।
.jpg)
No comments