Header Ads

Header ADS

यूपी पुलिस:27 आईपीएस अफसरों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान भी हटाए गए

 


लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश पुलिस में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ है. कई जिलों के कप्तान सहित 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं. 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं. बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षक को PAC में भेजा गया हैं. दीक्षा शर्मा का हमीरपुर से राजधानी लखनऊ में तबादला हुआ है. चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा बनाया गया है. सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का एसपी, विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का एसपी और निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को नोएडा स्थित 49वीं वाहिनी भेजा गया है। इसके अलावा आईजी ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा भेजा गया है।

इसके अलावा शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह को एसडीआरएफ भेजा गया है। महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में एसपी अपराध बनाया गया है। रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा को सीतापुर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है।

No comments

Powered by Blogger.