Header Ads

Header ADS

दतिया जिले में बीजेपी पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

 


दतिया। 

प्रदेश के दतिया जिले में बीजेपी पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार  सुबह सादे आठ बजे जिले के सेंवढ़ा चुंगी चौराहे की है , जहाँ पर वार्ड नंबर-एक के पार्षद बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा  की गोली मारकर हत्या हुई है। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। कल्लू कुशवाहा रोजाना की तरह सुबह चौराहे पर मौजूद थे। तभी अचानक हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

No comments

Powered by Blogger.