महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर आतंक के नेटवर्क पर करारा प्रहार
मुंबई।
महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर आतंक के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने आज सुबह से ही राज्य के अलग-अलग जिलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 21 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।महाराष्ट्र एटीएस ने रविवार सुबह यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों के लगभग 21 विभिन्न स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
यह कार्रवाई चरमपंथी गतिविधियों से जुड़ी विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की जा रही है।सुरक्षा एजेंसियों की यह सक्रियता पिछले कुछ महीनों से लगातार बनी हुई है। इसी कड़ी में जनवरी में यूपी एटीएस और महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त टीम ने नागपुर से इधु इस्लाम को गिरफ्तार किया था, जो एक बड़े धर्मांतरण रैकेट के लिए फंड और लॉजिस्टिक्स का प्रबंधन करता था।
.jpg)
No comments