कांग्रेस विधायक की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, भाजपा ने बताया पब्लिसिटी
भोपाल।
विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग कर सियासत गर्म कर दी। आतिफ ने कहा कि हिंदू समाज में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने गाय की मृत्यु होने पर उसका विधिवत अंतिम संस्कार किए जाने का भी सुझाव दे डाला ।
इस मांग पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में गाय की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और राज्य में अवैध कटान को किसी भी हाल में अनुमति नहीं दी जाएगी। आतिफ केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए यह मांग कर रहे हैं।
.jpg)
No comments