दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
मुंबई।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके बेटे और अभिनेता सलमान खान समेत परिवार के कई सदस्य लीलावती अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मीडिया की भारी भीड़ भी देखी गई।
अस्पताल से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चिंतित और गंभीर नजर आ रहे हैं। काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहने सलमान का चेहरा उतरा हुआ दिखा। उनके साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद थी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट जानने की कोशिश कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
.jpg)
No comments