विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की तैयारियों का लिया जायजा
मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नवम सत्र (बजट सत्र) सोमवार, 16 फरवरी 2026 से आरंभ होकर 6 मार्च,2026 तक चलेगा। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र की तैयारियों का जायजा लिया । इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में तारांकित प्रश्न 1750 एवं अतारांकित प्रश्न 1728 कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं । जबकि ध्यानाकर्षण की 236,स्थगन प्रस्ताव की 10,अशासकीय संकल्प की 41,शून्यकाल की 83 सूचनाएं प्राप्त हई हैं।
केरल के पार्षदों ने की विधानसभा अध्यक्ष तोमर से भेंट,लिया मार्गदर्शन
केरल से मध्य प्रदेश प्रवास पर आये पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने रविवार को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट कर राज्य की राजनीति/भौगोलिक आर्थिक पर्यटन एवं विकास कार्यों के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक इतिहास एवं विधानसभा की कार्रवाई में ई विधान /ऑनलाइन प्रक्रिया, जन प्रतिनिधियों के आचरण व्यवहार के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा भवन का भी अवलोकन किया.।


No comments