Header Ads

Header ADS

टी20 विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को एक तरफा मुकाबले में हराया



नई दिल्ली। 

टी20 विश्व कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत में पाकिस्तान को एक तरफा मुकाबले में हरा दिया है। भारत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम महज 114 रन के ही स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से शुरू में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 

बाद में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने पाकिस्तान की पूरी तरीके से कमर तोड़कर रख दी। भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षर पटेल ने दो सफलताएं हासिल की जबकि कुलदीप यादव को एक और वरुण चक्रवर्ती ने दो सफलताएं मिली। एक विकेट तिलक वर्मा के खाते में भी गया। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच शानदार बल्लेबाजी करने के लिए ईशान किशन को दिया गया। 

इससे पहले सलामी बल्लेबाज इशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट पर 175 रन बनाए। इशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत को ठोस आधार दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली। दोनों टीम ने धीमी पिच पर अपने स्पिनरों पर भरोसा किया है। 

No comments

Powered by Blogger.