Header Ads

Header ADS

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से, 18 को आएगा बजट

 


भोपाल। 

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र 6 मार्च तक चलेगा। 19 दिनों के इस सत्र में सदन की 12 बैठकें आयोजित की जाएगी। 18 फरवरी को उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।  इस बार कुल बजट 4.60 लाख करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है, जो पिछले वर्ष के 4.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक होगा।  

सत्र में  विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने का निर्णय के साथ ही बजट में मोहन सरकार किसानों ,महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष सौगात दे सकती है।  वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किए जाने के चलते खेती और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। वही विपक्ष सत्र में कानून-व्यवस्था , इंदौर दूषित पानी घटना को मुद्दा बना सकता है। वहीं, सरकार भी विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार है।   

No comments

Powered by Blogger.