Header Ads

Header ADS

उत्तर प्रदेश : महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर रीफिल का तोहफा

 


लखनऊ।  

होली के त्योहार पर उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर रीफिल का तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लोकभवन में पात्र महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर रिफिल का अनुदान प्रदान करेंगे।

वर्ष 2016 में शुरू हुई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में वर्तमान में प्रदेश में 1.86 करोड़ महिला लाभार्थी हैं। उत्तर प्रदेश इस योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य रहा है। सरकार की ओर से वर्ष में दो बार होली ओर दीपावली पर इन लाभर्थियों को मुफ्त सिलेंडर रीफिल उपलब्ध करा रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में इसके लिए 1500 करोड़ की धनराशि का प्रविधान किया गया है।

No comments

Powered by Blogger.