Header Ads

Header ADS

बिहार में 'मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना' का शुभारंभ

 


पटना। 

बिहार में 'मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना' के तहत शुक्रवार को राज्य के सभी 38 जिलों में भिक्षुक सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों, बस पड़ावों और धार्मिक स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भिक्षावृत्ति में संलिप्त महिला, पुरुष, बच्चों एवं ट्रांसजेंडर भिक्षुकों की पहचान की जाएगी. बांका जिले में भी इस सर्वेक्षण कार्य को गति देने के लिए राजन कुमार को सर्वेयर के रूप में चयनित किया गया है, जो क्षेत्र में जाकर भिक्षुकों का डेटा पहले हार्ड कॉपी प्रपत्र में अंकित करेंगे और फिर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर संधारित करेंगे. आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए यह पूरा सर्वेक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित किया जा रहा है ताकि डेटा की सटीकता सुनिश्चित की जा सके.

No comments

Powered by Blogger.