छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
रायपुर।
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. विभाग द्वारा 5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती को लेकर तैयारी पूरी कर लिया गया है और परीक्षा से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है।
इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है.
सीधी भर्ती को लेकर सीएम विष्णदेव साय ने अभ्यर्थियों को शुभकानाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया की दिशा में उठाए गए कदम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा.
.jpg)
No comments