'भारत टैक्सी' का भव्य आगाज़, अमित शाह आज नई दिल्ली में करेंगे शुरुआत
नई दिल्ली।
देश में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित भारत टैक्सी का आज आगाज हो रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में इसकी शुरुआत करेंगे । इस सेवा का उद्देश्य ड्राइवरों को शोषण से बचाना और यात्रियों को सस्ती व सुरक्षित राइड प्रदान करना है। अमित शाह आज दोपहर 3 बजे दिल्ली-एनसीआर में इस ऐप को लॉन्च करेंगे। यह पहल भारत के सहकारिता क्षेत्र को डिजिटल रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
भारत टैक्सी क्या है?
भारत टैक्सी एक राइड-हेलिंग ऐप है, जो कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, यह सर्विस ड्राइवरों को "मालिकी, संचालन और वैल्यू क्रिएशन के केंद्र में रखेगी। सरकार का कहना है कि इससे ड्राइवर शोषण करने वाले प्राइवेट प्लेयर्स से छुटकारा पा सकेंगे।
.jpg)
No comments