Header Ads

Header ADS

लोकसभा में हंगामा, नहीं सका पीएम मोदी का भाषण, कार्यवाही स्थगित


 नई दिल्ली 

 संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग ने एक नए ‘संग्राम’ का रूप ले लिया। यह पूरा विवाद किताबों को लेकर शुरू हुआ, जिसने सदन के माहौल को इतना गरमा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शाम 5 बजे होने वाला प्रस्तावित भाषण भी नहीं हो सका। दिन भर चले भारी हंगामे और शोर-शराबे के बाद लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सदन में विवाद की मुख्य वजह पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब रही। राहुल गांधी इस किताब का हवाला देते हुए चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। इसके जवाब में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी पूरी तैयारी के साथ सदन में आए। उन्होंने सदन में गांधी परिवार पर लिखी गई कुछ किताबों का जिक्र किया और दावा किया कि इनमें कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। दुबे के इस बयान के बाद तो जैसे सदन में ज्वालामुखी फट पड़ा। विपक्ष ने इस पर तीखा एतराज जताया और भारी हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते कार्यवाही को बीच में ही रोकना पड़ा।


No comments

Powered by Blogger.