मध्यप्रदेश पुलिस के 269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक
भोपाल।
मध्य प्रदेश के पुलिस अफसर और कर्मचारी अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक देने के लिए प्रदेश के 269 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। सूची में अति उत्कृष्ट सेवा पद की सूची में 123 अफसर और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक सूची में 146 अफसर और कर्मचारियों के नाम चुने गए हैं।
सूची में भोपाल पुलिस के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक देने के लिए चुना गया है. इसके अलावा स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र आईजी शियास ए., एआईजी मलय जैन, एआईजी अमित सक्सेना मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा समेत पुलिस मुख्यालय बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
.jpg)
No comments