Header Ads

Header ADS

मूल्यांकन सिर्फ मार्कशीट से तय नहीं होता, परीक्षा में परेशान नहीं होना: पीएम मोदी


 नई दिल्ली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए रविवार को छात्रों और युवाओं से विशेष संवाद किया। उन्होंने कहा कि आपका मूल्यांकन सिर्फ मार्कशीट से तय नहीं होता, परीक्षा में परेशान नहीं होना चाहिए। ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मुझे उम्मीद है कि आपने इस महीने की शुरुआत में ‘परीक्षा पे चर्चा’ देखी होगी और उससे कुछ सीखा होगा। आप परीक्षा योद्धा हैं। मुझे यकीन है कि आप सभी पूरे मन से अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे।

पीएम मोदी ने कहा, “हां, ऐसे समय में मन में थोड़ी शंका आना भी स्वाभाविक है। कभी लगता है, सब याद रहेगा या नहीं रहेगा। कभी लगता है, समय कम तो नहीं पड़ जाएगा ना! ये भाव हर पीढ़ी के बच्चों ने महसूस किए हैं, आप अकेले नहीं हैं। याद रखिए, आपका मूल्य आपकी मार्कशीट से तय नहीं होता। इसलिए खुद पर भरोसा रखिए। जो पढ़ा है, उसे पूरे मन से लिखिए। और जो नहीं आया, उस एक सवाल को अपने मन पर हावी मत होने दीजिए।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अपने माता-पिता और शिक्षकों से बात करते रहिए। वे आपके नंबरों से नहीं, आपके प्रयास से आपकी पहचान करते हैं, वे आपकी मेहनत से खुश रहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आप परीक्षा में भी सफल होंगे और अपने जीवन में भी सफलता की नई ऊंचाई प्राप्त करेंगे। इसलिए बिना परेशान हुए परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.