Header Ads

Header ADS

शीर्ष नेता देवजी व मल्ला राजिरेड्डी ने हथियार डाले, साय ने कहा बड़ी उपलब्धि


 रायपुर। 

देश में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। रविवार को नक्सल संगठन के देवजी व मल्ला राजिरेड्डी ने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए. इन दोनों को लंबे समय से संगठन की रणनीतिक कमान संभालने वाला माना जाता था.

नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण पर छग सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है और देवजी का समर्पण इसी कड़ी की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि संग्राम नामक नक्सली ने भी हथियार छोड़ दिए हैं, जिससे स्पष्ट है कि संगठन की पकड़ कमजोर हो रही है।

No comments

Powered by Blogger.