भारत के उभरते सितारे बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सीएम नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
पटना।
भारत के उभरते सितारे बिहार के 14 वर्षीय ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया।अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में 175 रन बनाकर भारत को ट्रॉफी जिताने वाले प्रदेश के युवा क्रिकेटर को मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार ने 50 लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता और परिवार के सदस्य भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडर-19 विश्वकप में भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। वैभव बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिए और राज्य एवं देश का नाम फलक पर पहुंचाते रहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल आधारभूत संरचना का निर्माण कराया जा रहा है।
.jpg)
No comments