Header Ads

Header ADS

1 लाख करोड़ से अधिकपूंजीगत व्यय विकास की बड़ी परिकल्पना: हेमंत खंडेलवाल

 


भोपाल। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधानसभा के बजट सत्र में पेश मोहन सरकार के रोलिंग बजट की सराहना करते हुए इसे आगामी तीन साल के विकास का खाका बताया है । खंडेलवाल ने कहा कि यह भी उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश रोलिंग बजट प्रस्तुत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।  इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के 1 लाख करोड़ से अधिक के पूंजीगत व्यय प्रावधान को भी प्रदेश के विकास की बड़ी परिकल्पना बताया है।  खंडेलवाल 2026-27 के मोहन सरकार के बजट पर आयोजित पत्रकार-वार्ता में बोल रहे थे। 

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बजट में स्वयं के व्यय से 1,17,667 करोड़ का राजस्व प्राप्त का लक्ष्य है। केंद्र सरकार से 1,12,137 करोड़ प्राप्त होंगे। राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि से स्पष्ट है कि यह बजट प्रदेश के भविष्य को और सशक्त बनाने वाला है। पिछले वर्ष के अपेक्षा में पूंजीगत व्यय में 7.5 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास और सशक्त होगा। 

No comments

Powered by Blogger.