Header Ads

Header ADS

2030 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा बिहार: बिजेंद्र प्रसाद यादव

 


पटना। 

बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य 2030 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा और विकास योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है व राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। वित्त मंत्री ने सदन से वित्त वर्ष 2026-27 के बजट से खर्च करने की अनुमति मांगी, जिसे सदन ने विनियोग पर सहमति देकर मंजूर कर दिया।

स्थानीय क्षेत्र विकास निधि पांच करोड़ करने की मांग 

बिहार विधानसभा में सोमवार को विभिन्न दलों के विधायकों ने एक स्वर में स्थानीय क्षेत्र विकास (एलएडी) निधि को मौजूदा चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने की मांग की। यह मुद्दा भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रमोद कुमार ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान उठाया। पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक नीरज सिंह ‘बबलू’ ने भी उनका समर्थन किया। प्रमोद कुमार ने कहा, ‘चार करोड़ रुपये की वार्षिक सीमा के साथ मतदाताओं की अपेक्षाओं को पूरा करना कठिन होता जा रहा है। एलएडी निधि से एक बड़ी राशि कर के रूप में कट जाती है। इसका अंतिम संशोधन वर्ष 2023 में हुआ था। अन्य राज्यों में विधायकों को अधिक राशि मिलती है, इसलिए इसे बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये किया जाना चाहिए।’

No comments

Powered by Blogger.