Header Ads

Header ADS

जी-राम-जी योजना पर कांग्रेस को तथ्यात्मक चर्चा करनी चाहिए, केवल विरोध के लिए विरोध नहीं : सीएम

 


भोपाल। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नई वीबी-जी रामजी योजना (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) की प्रशंसा की और इसे ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। 

यादव ने कहा कि योजना में ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार गारंटी दी गई है, जबकि पूर्व की मनरेगा में केवल 100 दिन का प्रावधान था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन में योजना का बजट 35 हजार करोड़ था, जिसे मोदी सरकार ने पहले 74 हजार करोड़ और अब 95 हजार करोड़ तक बढ़ाया है यह कांग्रेस काल से करीब तीन गुना अधिक है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह योजना का विरोध कर भ्रम फैला रही है, जबकि यह सुधार प्रक्रिया का हिस्सा है। कांग्रेस को तथ्यात्मक चर्चा करनी चाहिए।केवल विरोध के लिए विरोध नहीं करना चाहिए। 

No comments

Powered by Blogger.