Header Ads

Header ADS

कलेक्टर के आपत्तिजनक बोल , अधीक्षक से बोले 'जूते मारूंगा तुमको मैं

 


विदिशा।

विदिशा जिले के कलेक्टर अंशुल गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हॉस्टल निरीक्षण के दौरान हॉस्टल अधीक्षक से आपत्तिजनक भाषा में बात करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कलेक्टर को 'जूते मारूंगा तुमको मैं।' कहते सुना जा सकता है। मामला गंजबासौदा क्षेत्र के उदयपुर हॉस्टल का बताया जा रहा है। दरअसल जिले में शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टियां घोषित की गई थीं, जिसके कारण हॉस्टल में बच्चे मौजूद नहीं थे। कलेक्टर अंशुल गुप्ता जब निरीक्षण के लिए पहुंचे और बच्चे नहीं मिले तो वे नाराज हो गए। बताया जाता है कि बच्चों की अनुपस्थिति को लेकर उन्होंने हॉस्टल अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी फटकार लगाई और इसी दौरान आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। अधीक्षक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। 

No comments

Powered by Blogger.